समय पर सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार || Best Hindi Quotes On Time

समय दुनिया की सबसे कीमती वस्तु है। समय, सफलता की कुंजी है। समय की बर्बाद ही विकास की राह में सबसे बङा शत्रु है। हमें समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। एक बार हाथ से निकला हुआ समय कभी वापस नही आता है। समय सदैव अपने ढंग से चलता रहता है। समय ही सबका संचालन करता है। इसलिए हम अपने जीवन का एक भी मिनट बर्बाद नहीं कर सकते हैं। यहां तक की हर सांस, हर सेकेण्ड का भरपूर उपयोग किया जाना चाहिए। हमें विद्यालय सम्बन्धी कार्य, गृहकार्य, आराम करने का समय, मनोरंजन, व्यायाम इन सभी कार्यों को सही ढंग से योजनाबद्ध तरीके से करना चाहिए। इस बार हम समय की महत्वता पर अद्भुत सुविचारों का संग्रह प्रकाशित कर रहे हैं जो हमें विभिन्न धर्म ग्रंथों और महापुरुषों द्वारा प्राप्त हुआ है। इन सुविचारों पर अमल करके और इन्हे ध्यान में रखकर आप निश्चित ही खुशहाल और सफल जीवन व्यतीत कर पाने सक्षम होंगे।

जब तक आप अपना मूल्य नहीं समझेंगे तब तक आप अपने समय की महत्वता नहीं समझेंगे। जब तक आप अपने समय की महत्वता नहीं समझेंगे आप उसका कुछ नहीं करेंगे। —एम. स्कोट पेक


वह जो अपना भविष्य आनंदमय बनाना चाहता है उसे अपना वर्तमान बर्बाद नहीं करना चाहिए। —रोजर बार्ब्सन


समय वह है जिसे हम सबसे ज्यादा चाहते हैं पर जिसे हम सबसे गलत तरीके से उपयोग करते हैं। —विल्लियम पेन


लोग समय नष्ट करने की बात करते हैं जबकि धीरे – धीरे समय उन्हें नष्ट करता रहता है। —डीओंन बौसीकाउल्ट


पैसा बर्बाद करने से बस आपके पास पैसा नहीं होगा लेकिन समय बर्बाद करके आप ज़िन्दगी का एक हिस्सा खो देते हैं। —माइकल लीबोईफ


समय आपके जीवन का एक सिक्का है। आपके पास बस यही एक सिक्का है और सिर्फ आप ही तय कर सकते हैं कि इसे कैसे खर्च करना है। सावधान रहो नहीं तो आपके लिए और लोग इसे खर्च कर देंगे। —कार्ल सैंडबर्ग


जो लोग समय का सम्मान नहीं करते, तो समय भी उनका सम्मान नहीं करता और नष्ट कर देता है। —अज्ञात


रोज़ाना कुछ न कुछ करने की कोशिश करनी चाहिए इससे यह तुम्हे एक अच्छे भविष्य के नजदीक ले जाएगा। —फाएर बाघ


गुज़रा हुआ कल अतीत है, आने वाला कल भविष्य है, लेकिन आज… यह एक उपहार है। यही वजह है कि यह वर्तमान कहलाता है। —बिल कीन


हमें हमेशा समय का बुद्धिमानी से उपयोग करना चाहिए, और यह याद रखना चाहए कि समय हमेशा सही करने के लिए परिपक्व है। —नेल्सन मंडेला


अगर अपनी जिंदगी से प्यार करते है तो वक्त बर्बाद मत करे, क्योकि वो वक्त ही है जिससे जिंदगी बनी है। —अज्ञात


अगर अपना पैसा बर्बाद किया तो आप का केवल पैसा ख़तम होगा, लेकिन अगर आपने अपना समय बर्बाद किया तो आप अपने अपनी जीवन का एक हिस्सा खो दिया। —माइकल लेबोयूफ़


वो इंसान ही अपने जीवन का एक घंटा बर्बाद करने का साहस रख सकता है जिसने अब तक जीवन की कीमत नहीं जानी है। —चर्लिस डार्विन


अगर आप एक ही समय पर दो काम कर रहे हैं तो इसका अर्थ यह हुआ के आप कोई भी काम नहीं कर रहे हैं। —पबियेलस सायरस


एक बुजदिल आदमी समय को काटने के बारे में सोचता है और एक महान और बुद्धिमान आदमी इसके उपयोग के बारे में सोचता है। —फ्रेंक्लिन

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *