अब्दुल कलाम के अनमोल विचार-APJ Abdul Kalam Quotes

भारत रत्न डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एक ऐसी शख्सियत जिन्होंने बहुत ही छोटे सतर अपने करियर की शुरुआत की। और अपने सपने को साकार कर पुरे भारत के सपने को साकार किया। अब्दुल कलाम ने राष्ट्रपति के रूप में भारतवर्ष के लोगो को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा दी। आज हम इस पोस्ट में महान लेखक व वैज्ञानिक अब्दुल कलाम के अनमोल विचार जानेंगे। तो चलिए शुरू करते है।

1. सपने वो नहीँ जो हम सोते हुये देखते है, सपने वो है जो हमे सोने नहीँ देते


2. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये ज़रूरी हैं।


3. इंतज़ार करने वालो को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है। 


4. जीवन में कठिनाइयाँ हमे बर्बाद करने नहीं आती है, बल्कि यह हमारी छुपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकलने में हमारी मदद करती है, कठिनाइयों को यह जान लेने दो की आप उससे भी ज्यादा कठिन हो।


5. आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, असफलता नामक बिमारी को  मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है। ये आपको एक सफल व्यक्ति बनाती है।


6. आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते पर आप अपनी आदते बदल सकते है और निश्चित रूप से आपकी आदते आपका भविष्य बदल देगी।


7. सफलता की कहानियां मत पढ़ो उससे आपको केवल एक सन्देश मिलेगा। असफलता की कहानियां पढ़ो उससे आपको सफल होने के कुछ आइडियाज (विचार) मिलेंगे। 


8. एक मुर्ख जीनियस बन सकता है यदि वो समझता है की वो मुर्ख है लेकिन एक जीनियस मुर्ख बन सकता है यदि वो समझता है की वो जीनियस है। 


9. जिंदगी और समय, विश्व के दो सबसे बड़े अध्यापक है। ज़िंदगी हमे समय का सही उपयोग करना सिखाती है जबकि समय हमे ज़िंदगी की उपयोगिता बताता है।


10. हर सुबह ‘पांच’ बाते अपने आप से बोलो-
1. मैं सबसे अच्छा हूँ।
2. मैं यह कर सकता हूँ।
3. भगवान हमेशा मेरे साथ है।
4. मैं एक विजेता हूँ।
5. आज का दिन मेरा दिन है।


11. आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।


12. शिक्षाविद को छात्रों में रचनात्मकता, जानने की भावना और नैतिक नेतृत्व की क्षमता का निर्माण कर उनका आदर्श बन जाना चाहिए।


13. चूँकि हम सब भगवान के पुत्र है इसलिए हम हर उस चीज़ से बड़े है जो हममे हो सकती है।


14. यदि हम सवतंत्र नहीं है तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा। 


15. क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म-सम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है

16. जीवन एक कठिन खेल है।  आप इस जन्मसिद्ध अधिकार को केवल एक व्यक्ति बनकर ही जीत सकते है।


17. बारिश होने पर सभी पक्षी आसरा ढूँढ़ते हैं। लेकिन एक बाज बारिश से बचने के लिए बादलों से ऊपर उड़ता है। समस्याएं तो सभी के सामने आती हैं, लेकिन फर्क इस बात से पड़ता है कि आप उनका सामना कैसे करते हैं।


18. भगवान, हमारे निर्माता ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। ईश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।


19. जो लोग उच्च और जिम्मेदार पदों पर है, अगर वे धर्म के खिलाफ जाते है, तो धर्म ही एक विध्वंसक के रूप में तब्दील हो जाएगा।


20. हम एक राष्ट्र के रूप में विदेशी चीज़ों से लगाव क्यों कर रहे है ? क्या यह हमारे औपनिवेशिक युग की एक विरासत है। हम विदेशी टीवी सेट खरीदना चाहते है। हम विदेशी शर्ट पहनना चाहते है। हम विदेशी प्रौधोगिकी खरीदना चाहते है, सब कुछ आयात करने का यह कैसा जुनून है ? 


21. दुनिया की आबादी के लगभग आधे लोग ग्रामीण क्षेत्रों में और ज्यादातर गरीबी की हालत में रहते है। मानव विकास में इस तरह की असमानता ही दुनिया में अशांति और हिंसा के प्राथमिक कारणों में से एक है। 


22. युद्ध किसी भी समस्या का स्थाई हल नहीं है।


23. जब तक भारत दुनिया में अपने कदमो पर खड़ा नहीं है, तब तक हमे कोई आदर नहीं करेगा। इस दुनिया में डर के लिए कोई जगह नहीं है। केवल ताकत ही ताकत का सम्मान करती है।


24. भारत को अपनी ही छाया चाहिए, और हमारे पास स्वयं के विकास का प्रतिरूप होना चाहिए।


25. हमे करोडो लोगो के देश की तरह सोचना और कार्य करना चाहिए न की लाखो लोगो के देश की तरह। सपना, सपना, सपना!

26. हमे युवाओ को नौकरी चाहने वालो की अपेक्षा नौकरी देने वाला बनाना होगा।


27. हर राष्ट, चीन से यह सीख सकता है की हमे ग्रामीण स्टार पर अच्छे उद्यमों, अच्छी गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाओ और शैक्षिक सुविधाओ के निर्माण पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए।


28. मेरा नज़रिया यह है की जवानी में हम अधिक आशावादी और कल्पनाशील होते है और हम दूसरों से कम प्रभावित होते है।


29. कितने सही रूप से क़ानून अपराध को खत्म कर सकता है ? बहुत तेजी से कारवाई करने के लिए एक तंत्र होना चाहिए। नियम कुछ ऐसे हो की उन्हें पकड़ो और सजा दो।


30. मेरा यह सन्देश विशेष रूप से युवाओ के लिए है। उनमे अलग सोच रखने का साहस, नए रास्तो पर चलने का साहस, आविष्कार करने का साहस होना चाहिए।  उन्हें समस्याओ से लड़ना और उनसे जीतना आना चाहिए। ये सभी महान गुण है और युवाओ को इन गुणों को अपनाना चाहिए। 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *