सकारात्मक सोच पर विचार | Positive Thinking

हमारे जीवन में हमारी सोच बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। जब हमारी सोच सही होती है या जब हम सकारात्मक सोचते है तब हमारे सारे काम भी सही तरीके से पूरे हो जाते है। जिस व्यक्ति की सोच नकारात्मक होती है वह हर चीज में नकारात्मक चीजे ढूंढने लगता है जिससे उस व्यक्ति के हर काम सही नहीं हो पाते। वही सकारात्मक सोच रखने से हम सिर्फ अच्छाई खोजते है और जब हमारी सोच सकारात्मक बन जाती है तो उसके परिणाम भी सकारात्मक आने लगते है। आज हम इस पोस्ट में लेकर आये है सकारात्मक सोच पर कुछ विचार जो आपमें निश्चित रूप से सकारात्मक सोच विकसित करेंगे।

Success कभी ग़लतियाँ नहीं करने में नहीं है, लेकिन एक ही ग़लती दूसरी बार नहीं करने में है।


मनुष्य सहस्त्र बार नीचे गिर सकता है पर उसे सहस्त्र बार ही ऊँचे उठने का प्रयत्न करना चाहिए सफलता प्राप्त करने का यही अव्यर्थ साधन है।


सौ असफलताएँ मिलने पर भी जो एक सौ एक वें बार प्रयत्न करता है, वह अवश्य सफल होता हैं।


असफलता मुझे कभी हरा नहीं सकती अगर मेरा सफल होने का संकल्प मजबूत है।


कुछ लोग सफलता के सिर्फ सपने देखते हैं, जबकि दूसरे लोग उठ खड़े होकर इसके लिए कड़ी मेहनत करते है।


मैं सफलता के बारे में कभी सोचता नहीं हूँ मैं इसके लिए काम करता हूँ।


किसी भी काम का चुनाव करना और उस कार्य की शुरुआत कर देना आधी सफलता है।


Successful होने के लिए, पहली शर्त यह है की अपने काम को प्यार करे।


हम जो करना चाहते है और वो हम कर रहे है तो यह सही मायने में Success है।


जब आप अपने मन में सफलता का अभ्यास करते है, तब आप अपने जीवन में सफलता का अनुभव करते है।

अगर सफलता पाना चाहते है तो बहाने बनाना बंद कर दीजिए।


अपने आप में विश्वास यह सफलता का पहला रहस्य है।


सफल होने के लिए, हमें पहले विश्वास करना होगा कि हम कर सकते हैं।


तीव्र इच्छाशक्ति के बिना सफलता प्राप्त नहीं होती।


जितना बड़ा संघर्ष होगा, सफलता उतनी ही शानदार होगी।


सफलताएँ अपने ही पुरुषार्थ और परिश्रम का फल होती हैं।


पुरुषार्थ विफलता को सफलता में बदल सकता है।


सफलता कर्म से जुड़ी है। सफल लोग आगे बढ़ते रहते है। वे ग़लतियाँ करते हैं, लेकिन वे कभी कार्य को बीच में छोड़ते नहीं है।


कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प सफलता की कुंजी है।


जिसका ज्ञान पूर्ण है, सफलता उसका साथ देती है।

Success न केवल अधिक पैसा, बड़ा पद और सामाजिक स्थिति में है। Success यह भी है अधिक खुशी, सौहार्दपूर्ण रिश्तों और आध्यात्मिक विकास।


Success, बस यह नहीं है की आप ने अपने जीवन में क्या हासिल किया है, बल्कि यह है की आप ने दूसरों को ऐसा करने के लिए कितना प्रेरित किया है।


सफलता का रहस्य – लक्ष्य को सोच विचार कर निर्धारित करना और फिर उस पर संकल्प और साहस के साथ चल पड़ना।


आप सफल तब होते है जब आपके सपने आपके बहानो से बड़े हो।


सफलता और बहाने एक साथ नहीं चल सकते। यदि आप बहाने चाहते हैं, फिर सफलता को भूल जाए। यदि आप सफलता चाहते हैं, तो बहाने बनाना छोड़ दे।


सफलता कोई संयोग नहीं है यह कड़ी मेहनत, बलिदान, धैर्य और बहुत सारे दर्द का परिणाम है।


सफलता दुर्घटना नहीं है। यह कठिन काम, अध्ययन, बलिदान और लगातार मेहनत का फल है।


सफलता रात भर में प्राप्त नही हो सकती यह तो लगातार सालों तक कड़ी मेहनत का नतीजा है।


सफलता के लिए कोई लिफ्ट नहीं है। इसके लिए आपको सीढ़ियों से ही जाना है।


सफलता हमारे पास नहीं आती, हमें उसके पास जाना होगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *