हेनरी फोर्ड अनमोल विचार | Henry Ford Quotes in Hindi

हेनरी फोर्ड को बचपन से ही मशीनों यंत्रो से लगाव था। मशीनों और यंत्रो से खेलने वाले हेनरी फोर्ड मोटर कम्पनी के संस्थापक हेनरी फोर्ड का जन्म 30 जुलाई सन 1863 में मिशिगैन, अमेरिका में हुआ था। हेनरी फोर्ड ही वो शख्स है जो ऑटोमोबाइल उद्योग में क्रांति लाये थे। इन्होने रेसिंग में चलने वाली गाड़ियाँ बनाई और सन 1903 में फोर्ड मोटर कंपनी की स्थापना की। फोर्ड का एकमात्र उद्देश्य हलकी, तेज और सस्ती गाड़ियाँ बनाने का था। आइये जानते है हेनरी फोर्ड के कुछ अनमोल विचार जो हमारे लिए प्रेरणा के स्त्रोत है।

इस दुनिया में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो उससे ज्यादा न कर सके जितना वह सोचता है की वह कर सकता है।


किसी भी इंसान की कोई बड़ी समस्या नहीं होती बल्कि उसकी बहुत सी छोटी – छोटी समस्याएं होती है।


आपका पैसा हाथ और पैर की तरह है। आप इसे यूज करो या फिर लूज करो।


अगर आप यह सोचते है की आप कोई काम कर सकते है या आप यह सोचते है की आप यह काम नहीं कर सकते तो दोनों ही मामलो में आप बिलकुल सही है।


गलतियाँ नहीं, समाधान को ढूंढे।


हमारा एक साथ आना एक शुरूआत है, एक साथ रहना हमारी प्रगति है। वही एक साथ काम करना हमारी सफलता है।


मेरा सबसे अच्छा दोस्त वह है जो मेरे भीतर से सर्वश्रेष्ठ को बाहर निकालता है।


सबसे मुश्किल काम है सोचना, इसी लिए शायद इसमें बहुत कम लोग लगे रहते है।


मुझे यह यकीन है की ईश्वर सब कुछ संभाल रहे है। अंत में सब कुछ ठीक हो जाएगा तो मुझे फिर किस बात की चिंता।


दुनिया में वह इंसान बूढा है जो सीखना छोड़ देता है, चाहे वह बीस साल का व्यक्ति हो या अस्सी का। जो कोई इंसान सीखता रहता है वह जवान है। इस संसार की सबसे अच्छी चीज है अपने दिमाग को युवा बनाये रखना।


किसी इन्सान की सबसे बड़ी खोज यह है की वह इंसान क्या उस काम को कर सकता है जिसे वह सोचता था की वह कभी नहीं कर पायेगा।


जीवन अनुभवों का भण्डार है। यह हमें बड़ा बनाता है। फिर भी इसे महसूस करना बहुत कठिन होता है।


अपनी मुश्किलों को आप तब देखते है जब आप अपने लक्ष्य से नजरे चुरा लेते है।


कोई भी कार्य इतना मुश्किल नहीं है। अगर आप उस कार्य को छोटे – छोटे टुकड़ो में बाँट लो।


मनुष्य को आजादी पैसो से नहीं मिलती बल्कि ज्ञान और अनुभवों से मिलती है।


हमारी एक गलती भी हमें सफलता में सहायता कर सकती है।


कोई भी मार्केट किसी अच्छी प्रोडक्ट से प्रभावित नहीं होती बल्कि एक बुरे प्रोडक्ट से प्रभावित हो जाती है।


अपने जीवन में हम जितना आगे बढ़ते जाते है हम उतना ही अपनी क्षमताओ को जानने लग जाते है।


यदि कोई साथ में आगे बढ़ रहा हो तो सफलता अपना ख्याल खुद रख लेती है।


जब आपके जीवन में सब कुछ आपके खिलाफ हो रहा हो तो आप यह याद रखे की हवाई जहाज हवा के विरुद्ध जाता है न की हवा के साथ।


आप क्या करने वाले हो इससे आप अपनी कोई पहचान नहीं बना सकते।


असफलता फिर से नयी शुरुआत करने का एक मौका है लेकिन इस बार बड़ी समझदारी से।


वह विक्रेता नहीं होता जो वेतन देता है बल्कि वह ग्राहक होता है जो वेतन देता है।


अधिकतर लोग अपनी समस्या को हल नहीं करते बल्कि उस समस्या के आस – पास ही अपना समय और शक्ति बर्बाद कर देते है।


किसी अपराध को मिटाने के लिए फांसी उतना ही बुरा दंड है जितना गरीबी को मिटाने के लिए दान देना।


अगर आपका बिजनेस सिर्फ पैसा कमाना है तो यह एक घटिया बिजनेस है।


हमें हमेशा उस प्रतियोगी से डर होना चाहिए जो आपको लेकर परेशान नहीं होता बल्कि अपने व्यवसाय को बेहतर बनाने में लगा रहता हो।


मुझे ऐसा लगता है की अधिकतर लोग उस समय और लोगो से आगे निकल जाते है जिसे और व्यक्ति व्यर्थ बर्बाद कर देते है।


अपनी पूँजी का सबसे अच्छा उपयोग पैसा बनाना नहीं है बल्कि उस पैसे से अपनी ज़िन्दगी को बेहतर बनाना है।


आपके पास जो भी चीजे है या तो आप उसे यूज करे या फिर लूज करे।


किसी और चीज से पहले, तैयार हो जाना ही सफलता का राज है।


मैं दुनिया के ऐसे लोगो को खोज रहा हूँ जो यह जानना चाहते हो की इस दुनिया में क्या नहीं किया जा सकता।


इस दुनिया में अगले साल क्या होगा आप यह अपने स्कूल में नहीं सीख सकते।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *