महापुरुषों के महान अनमोल विचार | Great People Quotes

हमारे समाज में बहुत से ऐसे महापुरुष हुए जिन्होंने अपने ज्ञान को पूरे विश्व में बांटा। उन्होंने अपने अनमोल विचारों के बल पर पुरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई। हमने इस पोस्ट में उन्ही महान पुरषों के अनमोल विचारों को सम्मलित किया है। आप उनके महान वचनो को ग्रहण कर अपने जीवन को सफल बना सकते है।

हमेशा ध्यान में रखिये की आपका सफल होने का संकल्प किसी भी और संकल्प से महत्त्वपूर्ण है।
अब्राहम लिंकन*


शिक्षित और अशिक्षित में उतना ही फर्क है जितना की ज़िन्दगी और मौत में।
अरस्तु*


महान उपलब्धियाँ कभी भी आसानी से नहीं मिलतीं और आसानी से मिली उपलब्धियाँ महान नहीं होतीं।
बाल गंगाधर तिलक*

बुराई इसलिए नहीं बढती की बुरे लोग बढ़ गए है बल्कि बुराई इसलिए बढती है क्योंकि बुराई सहन करने वाले लोग बढ़ गये है।
भगत सिंह*


आप तब तक असफल नही हैं, जब तक कि आप कोशिश करना बन्द नहीं कर दें।
अल्बर्ट आइंस्टीन*


एक छोटा कदम छोटे लक्ष्य पर, बाद मे विशाल लक्ष्य भी हासिल करा देता है।
छत्रपति शिवाजी*


जीवन में कठिनाइयाँ हमे परेशान करने के लिए नही आती बल्कि हमारे अंदर छुपी हुई शक्ति और साहस को बाहर निकालने के लिए आती है।
डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम*


अगर सफल और प्रतिष्ठित बनना है, तो झुकना सीखो। क्यूंकि जो झुकते नही, समय की हवा उन्हे झुका देती है।
ईश्वर चन्द्र विद्यासागर*


हम जो सोचते हैं, वो बन जाते हैं।
भगवान बुद्ध*


प्यार हर मौसम में होने वाला फल है, और हर व्यक्ति के पहुंच के अन्दर है।
मदर टेरेसा*


मनुष्य की अच्छाई एक ज्वाला की तरह है जो छिपी तो रह सकती है लेकिन खत्म नहीं हो सकती।
नेल्सन मंडेला*


असंभव शब्द सिर्फ बेवकूफों के शब्दकोष में पाया जाता है।
नेपोलियन बोनापार्ट*


आलस्य में जीवन बिताना आत्महत्या के समान है।
सुकरात8


किसी डिग्री का ना होने दरअसल फायेदेमंद है अगर आप इंजीनियर या डाक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते हैं पर यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं।
शिवखेड़ा*


हम बाहरी दुनिया में कभी शांति नहीं पा सकते हैं, जब तक की हम अन्दर से शांत ना हों।
दलाई लामा*


सफलता की खुशियां मनाना ठीक है लेकिन असफलताओं से सबक सीखना अधिक महत्वपूर्ण है।
बिल गेट्स*

सही काम को करने के लिए समय, हर क्षण सही होता है।
मार्टिन लूथर किंग जूनियर*


आज़ादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नही है पूरे देश को मजबूत होना होगा।
लाल बहादुर शास्त्री*


अपने आप को खोजने का सबसे अच्‍छा तरीका यह है कि आप अपने आप को दूसरों की सेवा में खो दें।
इंदिरा गांधी*


डीजाइन सिर्फ यह नहीं है कि चीज कैसी दिखती या महसूस होती है। डिजाइन यह है कि चीज काम कैसे करती है।
स्टीव जॉब्स*

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *