सकारात्मक सोच पर सर्वश्रेष्ठ विचार | Positive Thinking Quotes In Hindi

एक बेहतर और सफल जिंदगी के लिए हमारे नजरिये और सोच का सकारात्मक होना बेहद जरुरी है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सुविचार बता रहे हैं जिन्हे पढ़कर आप के सोचने का नजरिया बदल जायेगा। आइये आज हम सोच के नजरिये के बारे में प्रेरक विचार जानते हैं।

अगर आप अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते है तो आप एक और गलती कर बैठते हैं। आप अपनी गलतियों से तभी सीख सकते हैं जब आप अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं।


अगर आप मुसीबतों से भागते हो तो आप नयी मुसीबतों को न्योता देते हो। जीवन में समय-समय पर चुनौतियों व मुसीबतों का सामना करना पड़ता है और यही जीवन का सत्य है।


अगर हम चाहें तो अपने आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम के बल पर अपना भाग्य खुद लिख सकते हैं। और अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो परिस्थितयाँ हमारा भाग्य स्वंय लिख देंगी।


आधे रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं होता। क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं।


आप यह बहाना नहीं बना सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी दिन में उतना ही समय ( घंटे) मिलते हैं जितना समय महान एंव सफल लोगों को मिलता है।


आपके पास कोई डिग्री का ना होना फायदेमंद है, अगर आप कोई इंजिनियर या डाक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते हैं लेकिन यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं।


ईश्वर पर विश्वास बच्चे की तरह करो। जैसे बच्चे को आप हवा में उछालो तो वो हंसता है डरता नहीं, क्योंकि वो जानता है कि आप उसे गिरने नहीं दोगे। ऐसा ही विश्वास ईश्वर पर करोगें तो वो तुम्हें कभी गिरने नहीं देगा।


एक छोटी सी चींटी आपके पैर को काट सकती है पर आप उसके पैर को नहीं काट सकते, इसलिए जीवन में किसी को छोटा ना समझें, वह जो कर सकता है, शायद आप ना कर पायें।


किसी के रंग रूप पर ना जाएँ, वो धोखा दे सकता है, किसी की सम्पति पर ना जाएँ, वो कम हो सकती है। ऐसे इंसान की तलाश करें जो आपको मुस्कराने की वजह दे सके। क्यूंकि एक मुस्कान किसी बुरे दिन को भी अच्छा बना सकती है।


किसी भी मनुष्य की वर्तमान स्थिति देखकर उसके भविष्य का उपहास मत उड़ाओ क्यूंकि काल में इतनी शक्ति है कि वो एक साधारण से कोयले को भी धीरे-धीरे हीरे में बदल देता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *