आत्मविश्वास पर सर्वश्रेष्ठ विचार | Best Self-Confidence Quotes In Hindi

आत्मविश्वास हमारी सफलता की कुंजी है अर्थात कामयाबी की तरफ उठाया गया हमारा पहला कदम है। यदि किसी योद्धा में आत्मविश्वास अथवा खुद पर यकीन है तो यह अपना आधा युद्ध जीत चूका है। यह प्राणी की आंतरिक भावना है। आत्मविश्वास के बिना जीवन में सफल होना अनिश्चित है। वे लोग जो अपने काम, पढाई और अपने दैनिक जीवन में आत्मविश्वास रखते हैं, वे लोग हमेशा दुनिया में शीर्ष पर दिखाई देते हैं इन लोगों के लिए सब कुछ सही लगता है और वे हमेशा खुद को शांत, एकचित और वे जो भी करते हैं, सब में सफल होते हैं। उन्हें कोई चिन्ता नहीं सताती। आज हम लेकर आये है आत्मविश्वास के बारे में कुछ ख़ास अनमोल वचन जो आपको आत्मविश्वास और प्रेरणा से भर देंगे। कुछ ऐसे सुविचार बता रहे हैं जिन्हे पढ़कर आप में सकारात्मकता की भावना आएगी।

आत्मविश्वास के साथ काम करना सबसे अच्छा है, भले ही आपके पास उसके होने का कितना कम अधिकार ही क्यों ना हो। -:लीलियन हेलिमैन


जीवन में सफल होने के लिए आपको दो चीजें चाहिएं: अनभिज्ञता और आत्मविश्वास। -:मार्क ट्वेन


स्वास्थ्य सबसे बड़ी दौलत है। संतोष सबसे बड़ा खजाना है। आत्म -विश्वास सबसे बड़ा मित्र है। -:लाओ जू


खुद पर भरोसा रखो! अपनी क्षमताओं पर विश्वास करो! बिना अपनी शक्तियों में एक विनम्र लेकिन उचित आत्मविश्वास के तुम सफल या प्रसन्न नहीं हो सकते। -:नोर्मन विन्सेंट पील


चाहे आप छोटी या बड़ी जगह से हों, आपकी सफलता आपके आत्मविश्वास और दृढ़ता से निर्धारित होती है। -:मिशेल ओबामा


जब आपके अन्दर आत्मविश्वास होता है तब आप खूब आनंद उठा सकते हैं और जब आप आनंद उठाते हैं, तब आप अद्भुत चीजें कर सकते हैं। -:जो नामथ


हर वो अनुभव जिसमे आप भय का सामना करते हैं, वो आपकी शक्ति, साहस और आत्मविश्वास को बढ़ता है। -:एलिएनॉर रूज़वेल्ट


नेत्रित्व का अर्थ है कि लोग आपकी प्रतिक्रिया देखकर अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकें। यदि आप नियंत्रण में हैं तो वो नियंत्रण में हैं। -:टॉम लेंड्री


बावजूद इसके की आप अन्दर से कैसा महसूस कर रहे हैं, हमेशा एक विजेता की तरह दिखने का प्रयास कीजिये। यहाँ तक की यदि आप पीछे भी हैं तो नियंत्रित और आत्मविश्वासी दिखकर आपको एक मानसिक बढ़त मिल जाएगी जो आपको जीत दिला देगी। -:डीएन आर्बस


उपलब्धि से अधिक और कोई भी चीज आपके अन्दर आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास नहीं पैदा करती। -:थोमस कार्लैले


आशावादिता वो भरोसा है जो उपलब्धि की ओर ले जाती है। बिना उम्मीद और विश्वास के कुछ भी नहीं किया जा सकता। -:हेलेन केलर


जब हम पूरे विश्वास के साथ जिस चीज की भी उम्मीद करते है वो उस चीज को पाने की भविष्यवाणी बन जाती है। -:ब्रायन ट्रेसी


अपने लक्ष्य बनाये और उन्हें पूरा करने की योजना बनाइये और अपने लिए एक समय-सीमा निर्धारित करे। फिर मुश्किलों और लोगो की आलोचनाओं के परवाह किये बिना पूरे विश्वास और दृढनिश्चय से अपने कार्यो को पूरा करे। -:पॉल जे. मेयर


बिना विश्वास और आश्वासन के साहस नहीं हो सकता, और आधी लड़ाई तो इसी धारणा में है कि हमने जो ठाना है उसे कर सकते हैं। -:ओरिसन स्वेट मार्डेन


आत्मविश्वास एक चाबी है। कभी-कभी जब आप में विश्वास न भी हो तब भी आपको आत्मविश्वासी दिखना चाहिए। -:वैनेस्सा ह्युजेंस

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *