स्टीव जॉब्स के विचार जो आपको बनाएंगे सफल। Steve Jobs Success Mantra

हेलो फ्रेंड्स। आज एप्पल के ब्रांड को कौन नहीं जानता वह दुनिया सबसे बड़ा और सफल ब्रांड बन चूका है। आज इसी ब्रांड का निर्माण करने वाले स्टीव जॉब्स के विचारों को आपके साथ शेयर करेंगे जिनके कारण स्टीव जॉब्स ने एप्पल को दुनिया का सबसे बड़ा ब्रांड बना दिया। स्टीव जॉब्स की ने दुनिया भर में करोड़ों लोगों को प्रभावित किया है। उनके बातचीत करने का ढंग हो या प्रस्तुतिकरण की बात हो सबकुछ बिलकुल अलग सोच लिए होता था। इसी अलग सोच ने उन्हें सफल और महान बनाया। आइए जानते हैं कि स्टीव जॉब्स की सफलता के मूलमंत्र क्या थे।

आओ आने वाले कल में कुछ नया करते है बजाए इसकी चिंता करने के, की कल क्या हुआ था।


आपका समय सीमित है, इसलिए इसे किसी और की जिंदगी जी कर व्यर्थ मत कीजिये। बेकार की सोच में मत फंसिए,अपनी जिंदगी को दूसरों के हिसाब से मत चलाइए। औरों के विचारों के शोर में अपनी अंदर की आवाज़ को, अपने इन्ट्यूशन को मत डूबने दीजिए। वे पहले से ही जानते हैं की तुम सच में क्या बनना चाहते हो। बाकि सब गौण है।


डीजाइन सिर्फ यह नहीं है कि चीज कैसी दिखती या महसूस होती है। डिजाइन यह है कि चीज काम कैसे करती है। यह निश्चय करना की आपको क्या नहीं करना है उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना की यह निश्चय करना की आप को क्या करना है।


इस बात को याद रखना की मैं बहत जल्द मर जाऊँगा मुझे अपनी ज़िन्दगी  के बड़े निर्णय लेने में सबसे ज्यादा मददगार होता है, क्योंकि जब एक बार मौत के बारे में सोचता हूँ तब सारी उम्मीद, सारा गर्व, असफल होने का डर सब कुछ गायब हो जाता है और सिर्फ वही बचता है जो वाकई ज़रूरी है। इस बात को याद करना की एक दिन मरना है…किसी चीज को खोने के डर को दूर करने का सबसे अच्छा  तरीका है। आप पहले से ही नंगे हैं। ऐसा कोई कारण नहीं है की आप अपने दिल की ना सुने।


गुणवत्ता  का मापदंड बनिए। कुछ लोग ऐसे वातावरण के आदि नहीं होते जहाँ उत्कृष्टता की उम्मीद की जाती है।


कई कम्पनियों ने छंटनी करने का फैसला किया है,शायद उनके लिए ये सही होगा। हमने अलग रास्ता चुना है। हमारा विश्वास है कि अगर हम कस्टमर के सामने अच्छे प्रोडक्ट्स रखते रहेंगे तो वो अपना पर्स खोलते रहेंगे।


दिलचस्प विचारों और नयी प्रौद्योगिकी को कम्पनी में परिवर्तित करना जो सालों तक नयी खोज करती रहे , ये सब करने के लिए बहुत अनुशासन की आवश्यकता होती है।


आप ग्राहक से पूंछकर उसकी पसंद के उत्पाद नहीं बना सकते क्योंकि जब तक आप वो बनाएंगे वो कुछ नया चाहने लगेंगे।

क्योंकि शायद मौत ही इस जिंदगी का सबसे बड़ा आविष्कार है।


महान कार्ये करने का  एक मात्र तरीका यह है की आप अपने काम से प्यार करे।


किसी ख़ास समुदाय को ध्यान में रखकर उत्पादों को डिजाइन करना बेहद मुश्किल होता है क्योंकि  बहुत से लोग नहीं जानते है की वो क्या चाहते है जब तक की आप उन्हें दिखाए नहीं।


कभी कभी ज़िंदगी आपके सर में पत्थर से चोट करती है। पर विश्वास मत खोना।


किसी चीज़ को महत्तवपूर्ण होने के लिए दुनिया को बदलने की जरुरत नहीं है।


यदि आपकी नज़र लाभ पर रहेगी तो आपका ध्यान उत्पाद की गुणवत्ता से हट जायेगा। लेकिन यदि आप एक अच्छा उत्पाद बनाने पर ध्यान लगाओगे तो लाभ अपने आप आपका अनुसरण करेंगा।


जब आप समुद्री डाकू बन सकते है तो फिर नौसेना में जाने कि क्या ज़रुरत है?


हम यहां पर ब्रह्मांड में सेंध लगाने के लिए है। अन्यथा हम यहां पर है क्यों ?

यदि आप वास्तव में बहुत बारीकी से देखोगे तो आप पाओगे की रातो रात मिलने वाली अधिकतर सफलताओ में बहुत लम्बा वक़्त लगा है।


नयी खोज एक लीडर और एक अनुयायी के बीच अंतर करती है।


भूखे रहो, मुर्ख रहो। (इनोवेशन के सन्दर्भ में)


मुझे यकीन है कि सफल और असफल उद्यमियों में आधा फर्क तो केवल दृढ विश्वास का ही है।


गुणवत्ता प्रचुरता से अधिक महत्वपूर्ण है।  एक छक्का दो-दो रन बनाने से कहीं बेहतर है।


मैं अपने जीवन को एक पेशा नहीं मानता। मैं कर्म में विश्वास रखता हूं। मैं परिस्थितियों से शिक्षा लेता हूं। यह पेशा या नौकरी नहीं है यह तो जीवन का सार है।


डीजाइन किसी यंत्र की बाहरी बनावट मात्र नहीं है। डीजाइन तो इसकी कार्यविधि का मूल है।


डीजाइन सिर्फ यह नहीं है कि चीज कैसी दिखती या महसूस होती है।  डिजाइन यह है कि चीज काम कैसे करती है।


कोई प्रॉब्लम आने पर पुराने लोग पूंछते है “यह क्या है” जबकि लड़के पूंछते है “हम इसके साथ क्या कर सकते है”।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *