विलियम शेक्सपियर के अनमोल वचन – William Shakespeare Quotes in Hindi

विलियम शेक्सपियर एक बहुत बड़े प्रख्यात अंग्रेजी भाषा के कवि, नाटककार और अभिनेता थे। उनका लेखन कार्य पूरे विश्व में बहुत अधिक सराहा और पसंद किया जाता है। उनके द्वारा लिखे गए नाटकों को विभिन्न भाषाओं में रूपांतरित किया जाता रहा है। उन्हें इंग्लैंड के राष्ट्रीय कवि और “बर्ड ऑफ़ एवन” भी कहा जाता है। क्योंकि शेक्सपियर का जन्म एवन के ऊपर स्ट्रेटफोर्ड में हुआ था। आज हम लेकर आये है उनके कुछ ख़ास अनमोल वचन जो आपको आत्मविश्वास और प्रेरणा से भर देंगे। कुछ ऐसे सुविचार बता रहे हैं जिन्हे पढ़कर आप में सकारात्मकता की भावना आएगी।

Quotes:1. ये दुनिया एक रंगमंच है, और सभी पुरुष और स्त्रियाँ महज किरदार हैं। उनको आना और जाना होता है और एक व्यक्ति अपने जीवन में कई किरदार निभाता है। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:2. सितारों के अन्दर इतनी शक्ति नहीं जो हमारे जीवन का फैसला कर सकें, बल्कि हमारा भाग्य खुद हमारे हाथों में है। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:3. महानता से घबराइये नहीं। कुछ लोग महान पैदा होते हैं, कुछ महानता हांसिल करते हैं, और कुछ लोगों के ऊपर महानता थोप दी जाती है। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:4. अगर करना उतना ही आसान होता जितना की जानना की क्या करना अच्छा है, तो शवगृह गिरिजाघर होते, और गरीबो के झोंपड़े महल। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:5. डरपोक व्यक्ति अपनी मौत से पहले कई बार मरते हैं, लेकिन एक साहसी व्यक्ति मौत का स्वाद बस एक ही बार चखता हैं। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:6. छोटी सी एक मोमबत्ती का प्रकाश कितनी दूर तक जाता है. इसी तरह इस बुरी दुनिया में एक अच्छाई कुछ समय तक ही प्रकाशमान रह पाती है। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:7. हमारे जीवन में कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं होता, बस उसे हमारी सोच बनाती है। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:8. जब हम जन्म लेते हैं तब हम रोते हैं कि क्युकी हम मूर्खो के इस विशाल मंच पर आ गए। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:9. जब एक पिता अपने पुत्र को कुछ देता है तो दोनों हँसते हैं, लेकिन जब पुत्र अपने पिता को कुछ देता है तो दोनों रोते हैं। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:10. एक मूर्ख व्यक्ति अपने आपको बुद्धिमान समझता है, लेकिन एक बुद्धिमान व्यक्ति खुद को मूर्ख समझता है। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:11. बुद्धिमानी व्यक्ति से धीरे धीरे आगे की ओर बढ़ो। जो जल्दीबाजी में आगे बढ़ने की गलती करते हैं वो हमेशा गिर जाते हैं। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:12. अपने शब्दों पर ध्यान दीजिये वरना खुद से आप अपने भाग्य खराब कर लेंगे। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:13. जिस तरीके से तुम अपने विचारों में महान रहे हो, उसी तरह अपने कर्मों में भी महान बनो। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:14. तुम अगर मुझसे मोहब्बत करोगे या नफरत दोनों मेरे पक्ष में ही है। अगर तुम मुझसे मोहब्बत करते हो तो मैं तुम्हारे दिल में रहूँगा, और अगर नफरत करते हो तो भी मैं तुम्हारे दिमाग में रहूँगा। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:15. जब इंसान के जीवन में दुःख आता है तो एक अकेले नहीं आता, बल्कि पूरी फ़ौज के साथ आता है। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:16. ईश्वर ने तुम्हे एक चेहरा दिया है, और तुम अपने मतलब के लिए बदल लेते हो। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:17. हमेशा ईर्ष्या से सावधान रहिये क्यूंकि ये वो दैत्य है जो उसी शरीर का तिरस्कार करता है और धोखा देता है जिस पर वो पलता है। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:18. ये हम अच्छे जानते हैं की हम क्या हैं, लेकिन यह नहीं की हम क्या हो सकते हैं। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:19. जिस तरह मछलियाँ पानी में रहती हैं, और अपनी भूख मिटने के लिए छोटी मछलियों को खा जाती हैं उसी तरह इंसान जमीन पे रहता है; बड़े वाले छोटे वालों को खा जाते हैं। -: विलियम शेक्सपियर।


Quotes:20. जब वह बहादुर था तब मैंने उसका सम्मान किया, लेकिन जब वो अधिक महत्त्वाकांक्षी हो गया तो मैंने उसे मार दिया। -: विलियम शेक्सपियर।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *