सर्वश्रेष्ठ अनमोल वचन [तीन बातें सुविचार] | Three Things Quotes In Hindi

खुशहाल जीवन बिताने और सफलता हासिल करने के लिए प्रत्येक मनुष्य के जीवन में शिक्षा सबसे जरूरी होती है। शिक्षा के द्वारा ही मनुष्य बड़ी से बड़ी सफलताएं हांसिल करता है। यह जीवन हर इंसान के जीवन का महत्वपूर्ण समय होता है। इस बार हम ऐसी ही अद्भुत तीन बातें सुविचारों का संग्रह प्रकाशित कर रहे हैं जो हमें विभिन्न धर्म ग्रंथों और महापुरुषों द्वारा प्राप्त हुआ है। इन तीन बातें सुविचारों पर अमल करके और इन्हे ध्यान में रखकर आप निश्चित ही खुशहाल और सफल जीवन व्यतीत कर पाने सक्षम होंगे।

तीन बातें कभी न भूलें—
1) प्रतिज्ञा करके
2) क़र्ज़ लेकर
3) विश्वास देकर।


तीन बातें करो—
1) उत्तम के साथ संगीत
2) विद्वान् के साथ वार्तालाप
3) सहृदय के साथ मैत्री।


तीन अनमोल वचन—
1) धन गया तो कुछ नहीं गया
2) स्वास्थ्य गया तो कुछ गया
3) चरित्र गया तो सब गया।


तीन से घृणा न करो—
1) रोगी से
2) दुखी से
3) निम्न जाती से।


तीन चीज़ें खरीदी नहीं जा सकतीं—
1) परिवार की एकता
2) सच्ची सुरक्षा
3) नीजि संतोष।


तीन के आंसू पवित्र होते हैं—
1) प्रेम के
2) करुना के
3) सहानुभूति के।


तीन बातें ध्यान रखें तो नहीं आएगा बुरा वक्त—
1) दान करें
2) हमेशा विनम्र व्यव्हार करें
3) ईश्वर भक्ति में समय बिताएं।


तीन बातें सुखी जीवन के लिए—
1) अतीत की चिंता मत करो
2) भविष्य का विश्वास न करो
3) वर्तमान को व्यर्थ मत जाने दो।


तीन चीज़ें निकलने पर वापिस नहीं आती—
1) तीर कमान से
2) बात जुबान से
3) प्राण शरीर से।


तीन चीजें जीवन को संवारती है—
1) कड़ी मेहनत
2) निष्ठा
3) त्याग।


तीन चीज़ें हमेशा दिल में रखनी चाहिए—
1) नम्रता
2) दया
3) माफ़ी।


तीन चीज़ें अगर चली गयी तो कभी वापस नहीं आती—
1) समय
2) शब्द
3) अवसर।


तीन चीज़ें किसी भी इन्सान को बरबाद कर सकती है—
1) शराब
2) घमन्ड
3) क्रोध।


तीन चीजों से बचने की कोशिश करनी चाहिये—
1) बुरी संगत
2) स्वार्थ
3) निन्दा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *