विश्वास पर विचार – Believe Quotes in Hindi

विश्वास हमारी जिंदगी में एक ऐसा अंग है जो अगर न हो तो पूरी दुनिया में अराजकता फ़ैल जाये। जिसके बिना पूरी दुनिया का जीना मुमकिन नहीं है। एक विश्वास ही है जो पूरी दुनिया को एक – दूसरे के साथ जोड़े रहता है। वो चाहे पति- पत्नी का रिश्ता हो, बच्चों और अभिभावकों का रिश्ता हो, मालिक और नौकर का या शिक्षक और विद्यार्थी का। इसी विश्वास पर महान व्यक्तियों ने अपने विचार रखे है जो आपको अवश्य पढने चाहिए। अगर ये आपको अच्छे लगे तो अपने फॅमिली और फ्रेंड्स को शेयर करें।

सीधे व्यक्ति का भरोसा ही झूठे व्यक्ति का सबसे उपयोगी साधन है।


विश्वासघात होने से पहले, भरोसा को होना होगा।


भरोसा किया जाना प्रेम किये जाने से बेहतर प्रशंसा है।


भरोसा करना सीखना जीवन के सबसे कठिन कामों में से एक है।


ईश्वर पर प्रश्न उठाना छोड़ो और उस पर विश्वास करना शुरू करो।


जब तक सच जूते पहन रहा हो तब तक एक झूठ आधे दुनिया की सैर कर सकता है।


कभी ऐसे व्यक्ति पर भरोसा मत करिये जिसे वो चाहिए जो आपके पास है। दोस्त हो या नहीं, जलन एक सशक्त भावना है।


सबसे प्रमुख चीज जो मैंने सीखी है वो है हर परिस्थिति में ईश्वर पर भरोसा करना।


खुद पर विश्वास करो, तब तुम जान पाओगे कि कैसे जिया जाए।


भरोसा रखो, तुम जितना सोचते हो उससे अधिक जानते हो।


जो आदमी किसी पर विश्वास नहीं करता वो किसी के द्वारा विश्वास न किये जाने के लिए उपयुक्त है।


आप पानी पर भरोसा नहीं कर सकते क्योंकि एक सीधी छड़ी भी इसमें तिरछी नज़र आती है।


किसी पर विश्वास किया जा सकता है कि नहीं। यह जानने का सबसे अच्छा तरीका है उस पर भरोसा करना।


जब ट्रैन किसी सुरंग से निकलती है तो अँधेरा हो जाता है, तब आप अपना टिकट फेंक कर ट्रैन से कूद नहीं जाते बल्कि आप बैठे रहते हैं और इंजीनियर पर भरोसा रखते है।


किसी को भी उस औरत पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए जो अपनी सही उम्र बता दे। जो औरत ये बता सकती है वह कुछ भी बता सकती है।


सभी से प्रेम करो पर कुछ पर भरोसा करो, किसी के साथ गलत मत करो।


मैं इसलिए परेशान नहीं हूँ कि तुमने मुझसे झूठ कहा बल्कि मैं इसलिए परेशान हूँ कि मैं अब से तुम पर भरोसा नहीं कर सकूंगा।


क्या आपमें इतना साहस है कि प्यार पर एक बार और भरोसा करें और हमेशा एक और बार भरोसा करें।


हममें से कोई नहीं जानता कि अगले पल क्या होगा, फिर भी हम आगे बढ़ते हैं क्योंकि हम भरोसा करते हैं।


हम सभी से कभी न कभी गलतियां जरुर होती हैं। कभी – कभी हम गलत चीजें करते हैं, ऐसी चीजें जिनके परिणाम बुरे होते हैं पर इसका ये मतलब नहीं है कि हम बुरे हैं, या इसके बाद हम पर कभी भी विश्वास नहीं किया जा सकता।


झूठ बोलने के हर एक अच्छे कारण के बदले में सच कहने का उससे भी अच्छा कारण होता है।


जिस काम को आप चाहते हो उसमे अपना विश्वास रखो, उसे करना जारी रखो और वो तुम्हे वहाँ ले जाएगा जहाँ तुम्हे जाने कि जरूरत है।


सबसे ज़रूरी बात जो मैंने इस पूरे जीवन में सीखी है वह ये कि किसी व्यक्ति को भरोसेमंद बनाने का एक ही तरीका है उस पर विश्वास करना और किसी को अविश्वसनीय बनाने का प्रमुख तरीका है उस पर भरोसा ना करना।


आपको किसी न किसी चीज में भरोसा करना ही होगा – अपने गट्स में, अपनी किस्मत में, अपनी जिंदगी में या फिर अपने कर्म में।


प्रेम का सबसे अच्छा प्रमाण विश्वास है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *